चंदौली, फरवरी 11 -- चंदौली, संवाददाता। सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र की ओर से साइबर अपराधों के प्रति मंगलवार को कलक्ट्रेट सभागार एडीएम राजेश कुमार की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके अलावा और राजकीय पालीटेक्निक परिसर में भी कार्यक्रम हुआ। इस दौरान एनआईसी के तकनीकी विशेषज्ञों ने डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मालवेयर एवं स्पायवेयर, फिशिंग लिंक, ओटीपी धोखाधड़ी, यूपीआई फ्रॉड, फर्जी कॉल एवं सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग आदि प्रमुख साइबर खतरों के बारे में सरल एवं व्यवहारिक उदाहरणों के माध्यम से समझाया गया। इस मौके पर जिला विकास अधिकारी सपना अवस्थी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मोहम्मद सोराका, जिला पंचायत राज अधिकारी न...