मुरादाबाद, दिसम्बर 17 -- साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने को लेकर बुधवार को थाना प्रांगण में प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। इस बैठक में थाना क्षेत्र के सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक, सिम कार्ड विक्रेता और ऑनलाइन साइबर कैफे संचालक शामिल हुए। इसका मुख्य उद्देश्य साइबर अपराधों की रोकथाम पर चर्चा करना था। बैठक के दौरान उच्च अधिकारियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। थाना प्रभारी ने बैंक प्रबंधकों को विशेष रूप से निर्देश दिए कि वे बैंक भवन के पीछे खाली स्थानों पर कैमरे लगवाएं। उन्होंने बैंकों की सुरक्षा और धोखाधड़ी की रोकथाम के लिए आवश्यक उपायों पर भी प्रकाश डाला। सिम विक्रेताओं को सख्त हिदायत दी गई कि वे सिम एक्टिवेशन के समय केवाईसी नियमों का कड़ाई से पालन करें और किसी भी कीमत पर फर्जी...