कानपुर, जनवरी 31 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। सीएसजेएमयू में अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज के 'आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) एवं साइबर अपराध: डिजिटल युग में नई कानूनी चुनौतियां' विषय पर आयोजित अतिथि व्याख्यान में विशेषज्ञ वक्ताओं ने कहा कि साइबर अपराधी ठगी में मानव मनोविज्ञान का सहारा ले रहे हैं। एआई का दुरुपयोग भी धीरे-धीरे बढ़ रहा है। सीएसजेएमयू के लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स में व्याख्यान में अपर पुलिस आयुक्त कपिल देव सिंह ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में एआई के दुरुपयोग से साइबर अपराधों में तीव्र वृद्धि देखने को मिल रही है। डाटा चोरी, साइबर फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट, फेक कॉल, सोशल मीडिया स्कैम, डेटिंग ऐप फ्रॉड, फेक गेमिंग ऐप्स, इंस्टेंट लोन स्कैम तथा सिम से संबंधित धोखाधड़ी लगातार बढ़ रही है। साइबर क्राइम एक्सपर्ट सब इंस्पेक्टर रिया ति...