फरीदाबाद, दिसम्बर 13 -- बल्लभगढ़, संवाददाता । साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति के पास 20 हजार रुपये का फर्जी मैसेज भेज कर उसके साथ धोखाधड़ी कर 40 हजार रुपये हड़प लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना 7 दिसंबर की है। भीमसेन कॉलोनी निवासी लाल बाबू का कहना है कि 7 दिसंबर को उसके पास व्हाट्सएप पर एक 20 हजार का मैसेज आया। कुछ समय के बाद एक व्यक्ति ने फोन करके उन्हें बताया की गलती से उनके पास उसकी 20 हजार आ गए हैं। उसने सोचा कि कोई जानकार फोन कर रहा है। उसने अपना फोन अपने बेटे को दे दिया और उससे कहा कि वह चेक कर ले की 20 हजार कहां से आए हैं। पीड़ित ने बताया कि उसके बाद उसने फोन करने वाले व्यक्ति से बात की तो उसने 20 हजार उसके पास भेज दिए लेकिन उसने पैसा नहीं पहुंचने की बात कही। उसके बाद दोबारा उसने 20 हजार डलवा लिए। इस तरह से सा...