बांदा, दिसम्बर 23 -- बांदा। संवाददाता नगर पंचायत नरैनी में तैनात अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार ने मंगलवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। बताया कि उनके मित्र परवीन सिंह उर्फ विक्की ने दो दिसंबर को सुबह उन्हें व्हाट्सएप पर मैसेज व क्यूआर कोड भेजा। उसमें उन्होंने 48 हजार रुपये तुरंत भेजने के लिए कहा। दोस्त का मैसेज होने के कारण उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे अपने मोबाइल फोन से गूगल पे पर कथित स्कैनर पर 48 हजार रुपये भेज दिए। रुपये पहुंचे या नहीं, यह जानने के लिए उन्होंने दोस्त परवीन को फोन किया। बताया कि उसने इस संबंध में कोई मेसेज ही नहीं किया। उनका व्हाट्सएप हैक कर लिया गया है। पीड़ित ईओ ने बताया कि साइबर अपराधी ने उनसे फिर रुपये मांगे। ट्रांजेक्शन के दौरान गूगल में प्रियंका कुमारी नाम लिख कर आ रहा था। ईओ की तहरीर पर पुलिस ने साइबर धोखाघड़ी की रिपो...