धनबाद, दिसम्बर 6 -- धनबाद। सरायढेला स्थित सुबाला अपार्टमेंट से पकड़े गए साइबर अपराधी आयुष कुमार से पुलिस ने पूछताछ की। उससे तीन चेकबुक, तीन मोबाइल और पासबुक बरामद किए गए हैं, जिससे वह ऑनलाइन ठगी करता था और पैसे मंगवाता था। पुलिस खातों की गहनता से जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि कहां-कहां से इन खातों में पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। पुलिस की पूछताछ में आयुष ने अपने तीन साथियों के भी नाम बताए हैं। उसके बयान पर पुटकी निवासी देव मोदक, झरिया के सौरभ साव और गोविंदपुर निवासी गौरव गोराई पर एफआईआर दर्ज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...