फरीदाबाद, जनवरी 8 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक व्यक्ति से बिना किसी जानकारी के 95 हजार रुपये की ठगी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बल्लभगढ़ की भाटिया कॉलोनी निवासी जगदीश कुमार ने बताया कि 30 नवंबर को उसने अपने फोन पर फेम ऐप डाउनलोड किया। उसके बाद उसके बैंक के खाते से तीन बार में 95,000 रुपये कट गए। जब उसने इस बारे में चेक किया तो उसने पाया कि उसके साथ ऑनलाइन साइबर धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.