गोरखपुर, दिसम्बर 9 -- पादरी बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। शाहपुर इलाके के एक व्यापारी के मोबाइल पर आए ओटीपी का दुरुपयोग कर साइबर अपराधियों ने उनके क्रेडिट कार्ड से 30 हजार रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने सोमवार को पुलिस और साइबर थाने में तहरीर दी है। श्रीराम चौराहा स्थित शताब्दीपुरम कॉलोनी निवासी और व्यवसायी अवधेश चतुर्वेदी के पास एसबीआई और एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड हैं। सोमवार दोपहर जब वह शहर में मौजूद थे, उनके मोबाइल पर लगातार तीन ओटीपी आए। उन्हें किसी तरह की ऑनलाइन खरीदारी या भुगतान की जानकारी नहीं थी, इसलिए वह चौंक गए। अवधेश ने बताया कि उन्होंने ओटीपी किसी से साझा नहीं किया, लेकिन कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर मैसेज आया कि उनके क्रेडिट कार्ड से 30 हजार रुपये की ट्रांजैक्शन हो चुकी है। बैंक की स्टेटमेंट चेक करने पर पता चला कि दोनों कार्ड से '...