फरीदाबाद, जनवरी 4 -- बल्लभगढ़। साइबर अपराधियों ने एक बुजुर्ग के मोबाइल फोन को हैक करके उनके खाते से 70000 रुपये निकाल लिए। घटना 14 दिसंबर को हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। सेक्टर 7 निवासी आदर्श कुमार का कहना है कि उनकी उम्र 61 साल है और 14 दिसंबर को अचानक उनका मोबाइल किसी तरह से हैक हो गया। उनके एचडीएफसी बैंक के खाते से पैसे कटने का मैसेज आना शुरू हो गया। कुछ देर में साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 70,000 रुपये निकाल लिए। उन्होंने बैंक के टोल फ्री नंबर पर फोन करके सूचना दी और अपना खाता बंद कराया ।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...