आगरा, दिसम्बर 22 -- थाना सिकंदरा क्षेत्र में ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड का गंभीर मामला सामने आया है। भावना एस्टेट, सिकंदरा निवासी दीपक अग्रवाल के यस बैंक के पर्सनल सेविंग अकाउंट से अज्ञात साइबर ठगों ने 3 लाख 30 हजार रुपये निकाल लिए। मेल से अलर्ट आने पर पीड़ित के होश उड़ गए। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के अनुसार घटना 11 दिसंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे हुई। ई-मेल अलर्ट देखने पर पीड़ित को ठगी की जानकारी मिली। जांच करने पर पता चला कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने पहले उनके बैंक अकाउंट में लॉग-इन किया, इसके बाद पिन बदल दिया गया। फिर चैनल सब्सक्रिप्शन के माध्यम से आरएमबी सर्विस एक्टिवेट की गई और दो बार में 3,00,000 रुपये व 30,000 रुपये ट्रांसफर कर दिए गए। यह पूरी राशि आई सीआईसीआई बैंक के एक क्रेडिट कार्ड पर भेजी गई। जानकारी प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.