प्रतापगढ़ - कुंडा, दिसम्बर 13 -- पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के बहुता निवासी राकेश कुमार गुप्ता के खाते से साइबर अपराधियों ने डेढ़ लाख रुपये उड़ा दिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस के साइबर हेल्पलाइन के साथ साइबर थाने पर की है। पीड़ित राकेश के अनुसार उसका एक खाता एक निजी बैंक की पट्टी शाखा में है। 11 दिसंबर की शाम उसके खाते से डेढ़ लाख रुपये तीन बार में निकल लिए गए। इसके लिए न उसके पास कोई ओटीपी न ही कोई लिंक आया। इसके बावजूद भी खाते से पैसे निकल गए। मामले में पीड़ित ने 11 दिसंबर को साइबर हेल्पलाइन 1935 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराई। साइबर थाना प्रतापगढ़ में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...