देवरिया, मार्च 20 -- देवरिया, निज संवाददाता। साइबर अपराधियों ने एक किशोर से 43 हजार की ठगी की है। किशोर को कुछ घंटे में पैसा डबल होने का झांसा देकर उसके मोबाइल पर स्कैनर भेज कर चार बार में पैसा अपने खाते में मंगा लिया। जब घर वालों ने किशोर से दादी का इलाज कराने को जन सेवा केन्द्र से पैसा निकालने को भेजा तो बिलखते हुए पूरी घटना परिजनों को बतायी। पीड़ित की मां ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर पैसा वापस मंगाने की मांग की है। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हरपुर निवासी राजमति निषाद पत्नी रामफुलेन निषाद ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत किया है कि उनका 13 वर्षीय नाबालिग पुत्र के मोबाइल पर 17 मार्च को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने उसके किशोर बेटे को बहला-फुसलाकर तथा विश्वास में लेकर कुछ घंटे में पैसा डबल होने का लालच दिया। उसने बेटे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.