नई दिल्ली, जनवरी 28 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। साइबर अपराधियों द्वारा आम लोगों के साथ धोखाधड़ी करके वित्तीय नुकसान पहुंचाने की मुहिम लगातार जारी रहने के बावजूद करीब 7,647 करोड़ रुपये साइबर अपराधियों तक पहुंचने से रोकने में एजेंसियों को सफलता मिली है। हालांकि पीड़ितों तक धनराशि की वापसी की दर काफी कम है। एजेंसियों के आंकड़ों के मुताबिक़ अप्रैल 2021 से नवंबर 2025 के बीच ऑनलाइन धोखाधड़ी में चोरी हुए 52,969 करोड़ रुपये में से केवल 167 करोड़ रुपये लगभग 2.18 प्रतिशत ही पीड़ितों को वापस मिल पाए हैं। हालांकि इसका बड़ा हिस्सा अपराधियों तक पहुंचने से रोक दिया गया। एक अधिकारी ने कहा, साइबर धोखाधड़ी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों की सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने के उद्देश्य से केंद्र ने कानून प्रवर्तन एजेंसियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा...