देवघर, मई 24 -- देवघर,प्रतिनिधि। साइबर क्राइम के बढ़ते मामलों को देखते हुए गोड्डा पुलिस लगातार कार्रवाई में जुटी हुई है। इसी क्रम में गोड्डा पुलिस ने देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोरमारा ऊपर टोला में फरार साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई थी, जिसमें बताया गया था कि साइबर क्राइम से जुड़े दो आरोपी इस क्षेत्र में छिपे हुए हैं। गोड्डा पुलिस की टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, आरोपियों को इसकी भनक लग गई और वे घर छोड़कर फरार हो गए। छापेमारी के दौरान पुलिस को कोई सफलता नहीं मिल पाई। हालांकि, पुलिस टीम ने मोहनपुर थाना प्रभारी को पूरी घटना की जानकारी दी है। इसके आधार पर स्थानीय पुलिस भी अब दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। गांव के आसपास के क्षेत्रों में सघन पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.