मधेपुरा, मार्च 8 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि। साइबर अपराधी लोगों के बैंक खाते को साफ करने के लिए रोज नए - नए तरीके ईजाद कर रहे हैं। अब आंगनबाड़ी लाभुकों को भी निशाना बनाया जाने लगा है। ताजा मामला विषवाड़ी पंचायत के वार्ड 10 झंझरी गांव से सामने आया है। ग्रामीण राजेश कुमार की पत्नी पिंकी देवी ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर में उन्हें 9155231439 नंबर से कॉल कर प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर उनसे बैंक खाता का सारा ब्योरा ले लिया। थोड़ी देर बाद ही उसके खाते से 5 हजार रुपए निकल गया। लोगों ने बताया कि साइबर अपराधी डीएम ऑफिस, बाल विकास कार्यालय, सरकारी अस्पताल या बैंक का जिक्र कर लाभुकों को चूना लगा रहा है। गांव की कम पढ़ी - लिखी महिलाएं आसानी से उनके झांसे में आ जाती है। बाल विकास परियोजना कर्मियों का कहना है कि किसी भी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.