मुजफ्फर नगर, जून 29 -- रामराज में गंगनहर के निकट बनी हुई साइफन की सफाई नहीं होने से वर्षा का पानी रास्तों पर भर गया है। रामराज के ग्रामीण पिछले दो माह से अधिकारियों को फोन करके साइफन सफाई की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। रामराज में स्थित गंगनहर पुल के निकट सिंचाई विभाग द्वारा साइफन बनाई हुई है। क्षेत्र का वर्षा का पानी साइफन के रास्ते गंगनहर में जाता है। पिछले दो दिन से हो रही वर्षा से रामराज में मुख्य रास्तों पर पानी भर गया है। आरोप है कि साइफन जाम हुई पड़ी है, जिस कारण वर्षा का पानी रास्तों पर भर गया है। नागरिक सुनील कुमार ने बताया कि वह पिछले दो माह से सिंचाई विभाग के अधिकारियों से साइफन सफाई के लिए गुहार लगा रहे थे। जिसके बाद अधिकारियों ने साइफन सफाई में खानापूर्ति कर दी है। आरोप है कि सिंचाई विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.