सहरसा, जनवरी 21 -- सहरसा, हिटी। नगर निगम क्षेत्र में आज भी स्टील के खंभे अधिकांश जगहों पर मजबूती से खड़े हैं, लेकिन उन पर लगने वाले बोर्ड गायब है। विधानसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता का हवाला देकर जिन बोर्डों को पूरे जोर-शोर से हटाया गया था, वे चुनाव बीत जाने के कई माह बाद भी वापस नहीं लौट सके हैं। उस समय नगर निगम कर्मियों ने कहा था चुनाव खत्म होते ही बोर्ड फिर से लगा दिए जाएंगे। चुनाव तो कब का खत्म हो गया, सरकार भी बन गई, मगर बोर्डों का अब तक कोई अता-पता नहीं है। लगता है आचार संहिता तो हट गई, पर निगम यह लगाना भूल गई। अधिकांश बोर्डों पर महापौर एवं उप महापौर का नाम अंकित था। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी ने इसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए तत्काल हटाने का आदेश दिया था। आदेश का पालन तो इतनी तेजी से हुआ कि कुछ ही ...