नई दिल्ली, अगस्त 2 -- बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और उनके पति पारुपल्ली कश्यप के रिश्ते में नया मोड़ आ गया है। दोनों ने अपनी शादी को दूसरा चांस देने का फैसला लिया है। साइना और कश्यप फिर से रिश्ते को पटरी पर लाने की कोशिश कर रहे हैं। साइना ने खुद यह अपडेट दिया है। साइना ने दो हफ्ते पहले कश्यप से अलग होने की घोषणा की थी, जिसने सभी को चौंका दिया। दोनों वर्षों तक भारतीय खेल जगत की सबसे चर्चित जोड़ी रहे। साइना ने शनिवार (2 अगस्त) को इंस्टाग्राम पर कश्यप के साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा, ''कभी-कभी दूरियां आपको किसी की अहमियत का महत्व सिखाती हैं। यहां हम फिर से कोशिश कर रहे हैं।'' साइना की पोस्ट पर फैंस के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, ''बिखर जाना आसान है लेकिन प्यार से सब कुछ संभाले रखना ही असली जादू है।'' दूसरे ने कहा, ''प्लीज स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.