जौनपुर, फरवरी 6 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ख्वाजापुर गांव में ननिहाल आए युवक की पत्नी का गला काटकर उसके चचेरे देवर ने गुरुवार को मौत के घाट उतार दिया। सुल्तानपुर जिले के मूल निवासी आरोपी ने इस घटना को बदले की भावना की वजह से अंजाम दिया। पुलिस की जांच में पता चला कि आरोपी युवक के प्रेमिका की तस्वीर उसकी मां को भेजने की वजह से हत्या की गई। सुल्तानपुर जिले के करौंदीकला थाना क्षेत्र के उधरनपुर गांव निवासी पवन मौर्या अपनी पत्नी निशा मौर्या, चचेरे भाई आदित्य पुत्र रामबचन मौर्या तथा पांच वर्षीय बेटी श्रेया के साथ सूरत शहर में रहकर नौकरी करता था। 22 जनवरी को चारों लोग सूरत से निशा के मायके कानपुर में किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आए। जहां से 28 जनवरी को वे सभी पवन मौर्या के ननिहाल ख्वाजापुर गांव में नाना गुरुदीन मौर्या के...