किशनगंज, फरवरी 18 -- किशनगंज। निगरानी विभाग के द्वारा अचानक से हुई कार्रवाई से हर कोई हैरान है। निगरानी विभाग की टीम मंगलवार की सुबह से ही कार्रवाई के लिए रणनीति बना रही थी।टीम को खनन विभाग के ऑफिस खुलने का इंतजार था। जैसे ही कार्यालय खुला, निगरानी विभाग की टीम सतर्क हो गई।विभाग की दो अलग अलग टीम के द्वारा खनन कार्यालय के प्रधान लिपिक अशोक चौधरी और प्यून सरोज कुमार को नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया गया।अचानक हुई इस कार्रवाई से हर कोई आश्चर्यचकित था। निगरानी विभाग की पंद्रह सदस्सीय टीम सुबह ही किशनगंज पहुंची थी।घुस की रकम के साथ पकड़े गए कर्मियों को अलग अलग स्थानों में रुपए देने की बात पीड़ित हबीब से तय हुई तय थी।कार्रवाई भी इतनी गोपनीय तरिके से हुई थी की कार्रवाई के दो घंटे पहले तक किसी को भी इसकी भनक नहीं लगी। यहां तक की खनन कार्यालय के आसप...