पूर्णिया, फरवरी 15 -- धमदाहा, एक संवाददाता। पूर्णिया जिले के धमदाहा प्रखंड के कुंवारी पंचायत स्थित कुआंड़ी गोला टोल वार्ड संख्या 13 में इन दिनों ऐसा मातम पसरा है, जिसे देखकर हर किसी की आंखें नम हो जा रही हैं। जिस घर में महज एक सप्ताह बाद बेटी की शादी की शहनाई गूंजने वाली थी, वहां एक साथ पिता-पुत्र और परिजन की अर्थियां उठीं। सड़क हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं और शादी फिलहाल टाल दी गई है। सरसी थाना क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में जागो ऋषि, उनके पुत्र किशन कुमार और चचेरी भाभी कंचन देवी की मौत हो गई थी। शनिवार की शाम तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। गांव में हर तरफ सन्नाटा और शोक का माहौल है। मृतक जागो ऋषि की बेटी अनिता कुमारी की शादी 24 फरवरी को होनी थी। इसी सिलसिले में परिवार के लोग तिलक समारोह में चंपानगर के पटना रहिका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.