चंदौली, मार्च 22 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। बलुआ थाना क्षेत्र के सराय बंधवापर गांव निवासी छोटेलाल के दो बेटों में मृतक पवन बड़ा था। पवन पढ़ाई के साथ तमिलनाडु में एक कपड़े के फैक्ट्री पर काम करता था। मृतक युवक सोनहुला स्थित एक इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र था। वह पिछली बार परीक्षा में फेल हो गया था। इस बार दोबारा हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए घर आया हुआ था। उसे 22 मार्च शनिवार को वापस तमिलनाडु लौटना था। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इस मामले में उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रेमिका के पिता, मां, भाई और जीजा पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। परिजनों के अनुसार परीक्षा देने के बाद पवन दो दिन पहले ही पीडीडीयू जंक्शन पर ट्रेन पकड़ने के लिए गया था लेकिन भीड़ के कारण घर वापस आ गया था। उसके पिता छोटे लाल ने बताया कि गुरुवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.