मुंगेर, जनवरी 22 -- टेटियाबंबर, एक संवाददाता। एनएच 333 अंतर्गत गंगटा चौक के समीप बाइक एवं बस चालक के बीच साइड लेने के विवाद को लेकर मारपीट की घटना घटी, जिसमें बाइक चालक एवं बस चालक दोनों जख्मी हो गए। सूचना पाकर पहुंची गंगटा थाना की पुलिस ने दोनों जख्मी को स्वास्थ्य केंद्र हवेली खड़गपुर ले गई । जख्मी हुए लोगों में बनौली गांव निवासी रामशरण कुमार पिता शंकर कुमार यादव एवं मिल्की निवासी टुनटुन कुमार सिंह हैं। जानकारी के अनुसार बाइक सवार शरद कुमार अपने ग्रामीण रामशरण कुमार के साथ जमुई से अपने घर बनौली वापस लौट रहा था। तभी गंगटा जंगल में ही साइड लेने को लेकर बाइक चालक और बस चालक के बीच विवाद हुआ। गंगटा चौक के समीप बाइक चालक ने बस चालक के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद बस चालक ने भी लोहे के रड निकालकर बाइक सवार के सिर पर मार डाला। ----------
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.