बगहा, मई 18 -- बगहा, नगर प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के छोटकी पट्टी बड़गांव में शनिवार की रात साइड लेने को लेकर विवाद रविवार को हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। इसमें फायरिंग का भी आरोप लगाया जा रहा है। घटना की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से कार जब्त की। जिस पर कुछ निशान पाये गये हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने गोली चलने की आवाज भी सुनी। पुलिस को घटनास्थल से पीतल के अवशेष भी मिले हैं। हालांकि अब तक किसी पक्ष ने थाने में आवेदन नहीं दिया है। शनिवार रात बड़गांव के मुकुल सिंह की पुत्री की बरात रामगढ़वा से आई थी। इस दौरान बनचहरी गांव निवासी चौबे सिंह छोटकी पट्टी बड़गांव पहुंचे। जहां साइड लेने को लेकर मुकुल सिंह के रिश्तेदारों से चौबे सिंह की बहस हो गई। रविवार सुबह चौबे सिंह 30 लोगों के सा...