मेरठ, फरवरी 2 -- मवाना। नगर में ईदगाह के पास बाइक की साइड लगने को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मवाना खुर्द पुलिस चौकी पर शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सलारपुर निवासी गोविंद ने बताया कि वह मेरठ रोड ईदगाह से आगे जा रहा था, तभी उसकी बाइक की साइड दूसरी बाइक से लग गई। इस पर दूसरी बाइक सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट कर दी। पीड़ित ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। बाद में उसने मवाना खुर्द पुलिस चौकी पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.