नई दिल्ली, जनवरी 9 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। बिंदापुर इलाके में रोडरेज के मामले में स्कूटी सवार युवक और उसके दोस्तों ने मिलकर कार सवार दंपति की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद कार में भी तोड़फोड़ कर दी। वारदात के बाद आरोपी धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर बिंदापुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि पीड़ित 40 वर्षीय दीपक दुआ परिवार के साथ विजय विहार, उत्तम नगर इलाके में रहते हैं। वह इंटीरियर डेकोरेटर हैं। उनका जी ब्लॉक विकासपुरी इलाके में दफ्तर है। उनकी पत्नी आशा भी उसके साथ काम करती हैं। पीड़ित ने बताया कि 5 जनवरी की शाम को वह ऑफिस से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मंगल बाजार, उत्तम नगर में चोपड़ा होजरी के पास सड़क पर एक स्कूटी खड़ी थी। पीड़ित ने स्कूटी सवार युवक से गाड़ी निकालने के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.