मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 11 -- मुजफ्फरपुर, वसं। जिला कृषि पदाधिकारी (डीएओ) सुधीर कुमार ने उर्वरक विक्रेताओं की शिकायतों का त्वरित संज्ञान लेते हुए साइड प्रोडक्ट बेचने का दबाव बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश टास्क फोर्स को दिया। इसके पहले उर्वरक विक्रेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को डीएओ से मिला। उन्होंने डीएओ को ज्ञापन सौंप उर्वरक कंपनियों द्वारा विक्रेताओं पर कंपनी के अन्य उत्पादों को बेचने का बेजा दबाव बनाने का आरोप लगाया। दुकानदारों की शिकायत पर डीएओ ने ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि खुदरा उर्वरक के दुकानदारों को बिना टैगिंग किए हुए माल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। प्रतिनिधिमंडल में शामिल उर्वरक विक्रेताओं ने आरोप लगाया कि एक तो कंपनी के एजेंटों द्वारा प्रति बैग अधिक राशि वसूलते हैं। साथ ही कंपनी ...