अमरोहा, मार्च 18 -- साइड नहीं देने पर स्कूटी सवार फौजी व कार चालक भिड़ गए। हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। जानकारी के अनुसार सोमवार रात करीब आठ बजे शहर में ब्लाक कार्यालय के पास स्कूटी सवार एक फौजी व कार सवार युवक के बीच साइड नहीं देने को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों के बीच मारपीट होने लगी। लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी की। एसएसआई बृजेश कुमार ने मामले में तहरीर मिलने पर जांच व कार्रवाई करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.