बस्ती, फरवरी 23 -- बस्ती। कप्तानगंज थानाक्षेत्र के एकटेकवा चौराहे के पास साइड देने को लेकर मारपीट हो गई। इसी थाने के बरहपुर निवासी जगदीश का आरोप है कि शनिवार को एकटेकवा चौराहे से आगे वह अपना ट्रैक्टर लेकर जा रहे थे। इसी दौरान विपक्षियों ने साइड देने की बात को लेकर एकजुट हेकर उन्हें मारापीटा। दांत से कान को काट लिया और जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने इसी थाने के लोढ़वा निवासी रामसुभावन, अजय कुमार, संजय कुमार, कल्लू यादव, सुभाषचंद्र के अलावा अज्ञात डम्फर चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। वहीं दूसरे पक्ष के लोढ़वा निवासी अजय कुमार का आरोप है कि अपने घर से डम्फर सर्विस करवाने जाते वक्त एकटेकवा के पास जाम लगा होने के कारण साइड नहीं दे पाने की बात को लेकर विपक्षियों ने उन्हें व उनके भाई को मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बहरपुर निवासी जगदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.