सीतामढ़ी, नवम्बर 2 -- सीतामढ़ी। शनिवार को जिले भर में दिन भर बादल छाए रहे और रुक-रुक कर रिमझिम बारिश होती रही। साइक्लोन मोथा का असर जिले में अब भी बना हुआ है। जिससे मौसम का मिजाज बदला रहा। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि इस मौसम परिवर्तन का सबसे बड़ा असर खेतों में लगी धान की फसलों पर पड़ा है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि जिले का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दो-तीन दिन से जारी बारिश के चलते खेतों में लगी पकने की स्थिति में पहुंची फसलें गिर पड़ी हैं। कई क्षेत्रों में पानी जमा होने से धान के पौधों में अंकुरण शुरू हो गया है। जिससे अनाज की गुणवत्ता पर बुरा असर पड़ा है। रबी फसल पर भी असर : राम अनुप सिंह, बीरेंद्र कुमार शर्मा, रामदेव कुशवाहा औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.