बेगुसराय, दिसम्बर 16 -- बेगूसराय। 27 देशों की साइकिल यात्रा करते हुए नेपाल के रास्ते बिहार में प्रसिद्ध साइक्लिस्ट एवं पर्वतारोही समीरा खान मंगलवार को बेगूसराय पहुंचीं। इस अवसर पर सेंट जोसेफ पब्लिक स्कूल काली नगर के परिसर में उनका भव्य स्वागत किया गया। विद्यालय के बच्चों ने उत्साह, सम्मान और गरिमा के साथ उनका अभिनंदन किया। समीरा खान ने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए महिला सशक्तीकरण पर सशक्त संदेश दिया। कहा कि आज की लड़की सक्षम हैं। आत्मविश्वास व कड़ी मेहनत के बल पर दुनिया में अपना परचम लहरा सकती है। इसी आत्मबल के सहारे माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा लहराया। विद्यालय के चेयरमैन अभिषेक कुमार सिंह, प्राचार्या अनिता तलवार, वाइस प्रिंसिपल प्रशांत कुमार, पब्लिक रिलेशन ऑफिसर रिशिका एवं माधुरी ने बच्चों के बीच समीरा खान को शॉल एवं माला पहनाकर ...