गोरखपुर, मार्च 21 -- जगदीशपुर, हिन्दुस्तान संवाद। बिहार प्रदेश के सिवान जिले के पडरौना गांव थाना बड़हरिया के निवासी बाबा किशोर महतो अठारह मार्च से माता वैष्णो देवी की यात्रा पर निकले हैं। माता थावे के दर्शन करने के बाद जगदीशपुर स्थित श्री श्री त्रिदेवा धाम मंदिर पर बुधवार की रात में पहुंचे। रात्रि विश्राम करने के बाद गुरुवार की सुबह चार बजे से यात्रा प्रारंभ किया। 60 वर्षीय बाबा किशोर महतों ने बताया कि माता वैष्णो देवी की दर्शन करने के उपरांत हरियाणा के चंचल अघोरी दर्शन करते हुए वृंदावन मथुरा से राम की नगरी अयोध्या पहुंचेंगे। वहां दर्शन करने के पश्चात देवाधिदेव महादेव बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर पर जलाभिषेक करने के पश्चात माता विंध्यवासिनी देवी का दर्शन करेंगे। उसके बाद बाबा महेंद्र नाथ सीसवल से दर्शन करने के बाद वापस घर जाएंगे। पूरी यात्रा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.