चम्पावत, जून 29 -- चम्पावत। पर्यावरण बचाने और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के संदेश को लेकर फैजाबाद यूपी के 29 वर्षीय परमिंदर सिंह साइकिल से भारत यात्रा पर निकले हैं। दो महीने आठ दिन से साइकिल से भारत यात्रा पर निकले परमिंदर सिंह पर्यावरण संरक्षण और शरीर को स्वस्थ रखने की अच्छी पहल के साथ अब तक आठ राज्यों में लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे चुके हैं। शनिवार को चम्पावत जिला मुख्यालय पहुंचे परमिंदर सिंह ने बताया कि वर्तमान समय में लोग पर्यावरण और खुद की सेहत के लिए गम्भीर नहीं हैं। जिस कारण भारत में वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। जितने लोग नहीं हैं उससे अधिक दुपहिया और चौपहिया वाहन वायुमंडल में प्रदूषण फैला रहे हैं। वायु और जल प्रदूषण की स्थिति दिनोंदिन खराब होती जा रही है। जबकि इसके ठीक उलट साइकिल चलाने से शरीर के साथ-साथ प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.