पूर्णिया, मार्च 31 -- केनगर, एक संवाददाता। झारखंड राज्य के धनबाद जिला अंतर्गत तोपचांची गांव निवासी जीवलाल महतो का 25 वर्षीय पुत्र नागेश्वर कुमार मेहता साइकिल से एक साल तीन महीना 21 दिन का देश के विभिन्न राज्यों का भ्रमण कर बिठनौली पूरब पंचायत के ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल पहुंचा। वहां विद्यालय के निदेशक डॉ. संतोष कुमार सिंह एवं अन्य शिक्षाविदो द्बारा स्वागत किया गया। नागेश्वर कुमार महतो बीते 9 दिसम्बर 2023 को अपनी यात्रा आरंभ की थी। अब तक बंगाल, उड़ीसा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पांडुचेरी, केरल, गोवा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश सहित अधिकांश राज्यों का साइकिल से भ्रमण कर चुके हैं। यात्रा दौरान तिरुपति बालाजी, रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर, अयोध्या आदि तीर्थ स्थलों दर्शन करते हुए बिहार पहुंचे हैं। विविधताओं से भरे भारत के विभिन्न राज्यों के भ्रमण कर्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.