हरदोई, नवम्बर 21 -- हरदोई। कोतवाली शहर क्षेत्र के तत्योरा गांव से एक बुजुर्ग साइकिल से बुधवार की शाम को घर से निकला। दूसरे दिन सुबह गांव के बाहर उसका शव पड़ा देखा गया। पास में ही साइकिल बरामद की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाली शहर क्षेत्र के तत्यौरा गांव निवासी सुरेश 60 वर्ष शादी बारात में साफ सफाई करने का काम करता था। बुधवार की शाम को साइकिल से सुरेश बिना बताए कहीं निकल गया। इसके बाद सुबह परिजनों को जानकारी हुई कि सुरेश का शव गांव के बाहर सड़क के किनारे पड़ा है। इस पर परिवार के सभी लोग मौके पर पहुंचे। पुत्र धर्मेंद्र ने बताया कि उसके पिता के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। उसे किसी अनहोनी की आशंका है। सुरेश के तीन पुत्र व दो पुत्री हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रव...