बस्ती, जनवरी 31 -- बस्ती। जिले के वाल्टरगंज थानाक्षेत्र का रहने वाला एक युवक रहस्यमय तरीके से घर से लापता हो गया। परिजनों ने पहले खोजबीन की, फिर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने सूचना के 12 घंटे के भीतर ही युवक को सकुशल तलाश लिया। एसओ शशांक कुमार सिंह के अनुसार गुमशुदा बताया गया युवक संत प्रेमानंद का भक्त है। उनसे मिलने के लिए ही वह साइकिल लेकर बिना किसी से कुछ बताए घर से निकल गया था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। बताया जा रहा है कि युवक को साइकिल ले जाते वक्त किसी ने देख लिया और इसकी जानकारी पुलिस से साझा की। सकुशल युवक को थाने पर लाने के बाद उसने पूछने पर बताया कि वह संत प्रेमानंद से मिलने के लिए साइकिल लेकर अकेले निकला था। पुलिस ने युवक को परिजनों के सुपुर्द कर दिया। तलाश करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ एसआई कृष्ण कुमार सिंह शामिल रहे।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.