बेगुसराय, फरवरी 1 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हरदिया के समीप एसएच-55 पर शनिवार की रात साइकिल व टेम्पो के बीच टक्कर हो गयी। इससे टेम्पो सड़क पर ही पलट गयी। इससे टेम्पो के नीचे दबने से चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि साइकिल सवार एक मजदूर जख्मी हो गया। मृतक सिंघौल थाना की पचंबा पंचायत के चांदवारा गांव निवासी देवशरण यादव का 28 वर्षीय पुत्र रवि यादव था। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 पुलिस की टीम ने घटनास्थल से दोनों को उठाकर नजदीक के एक क्लीनिक में भर्ती कराया। वहां चिकित्सक ने रवि की मौत की पुष्टि कर दी। इधर,मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने रविवार की सुबह सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। सदर अस्पताल से मृतक का शव जैसे ही चांदवारा गांव पहुंचा कि देखने के लिए ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.