फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 6 -- शमसाबाद । रामलीला मैदान के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार वाहन ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचल डाला । टक्कर इतनी जबरदस्ती की वाहन का पहिया वृद्ध के सिर के ऊपर से निकल गया । इससे चेहरा पहचानने की स्थिति में नहीं था । दो घंटे की कवायद के बाद वृद्ध के शव की पहचान हो चुकी । वह मेहंदी लगाने का काम करता था । शमसाबाद और नौगमा मार्ग के बीच में शाम 4:30 बजे के बाद एक वाहन ने साइकिल सवार वृद्ध को कुचल डाला । इससे वृद्ध की मौत हो गयी । घटना को देखते हुए आसपास के लोग मौके पर दौड़े । जानकारी थाना पुलिस को दी गई । इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर शव की पहचान करने का प्रयास किया । जब पहचान नहीं हो सकी तो ऐसे में वृद्ध के शव को सरकारी अस्पताल भेज दिया गया । पुलिस की टीम ने इधर-उधर लोगों को एक्सीडेंट की सूचना दी । शाम 7 बजे के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.