गढ़वा, दिसम्बर 10 -- गढ़वा। मेराल थानांतर्गत संगबरिया गांव निवासी अशर्फी राम बुधवार को साइकिल से गिरकर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि अशर्फी अपने घर से साइकिल पर गेहूं लेकर मशीन में पीसवाने के लिए जा रहा था। उसी क्रम में साइकिल से गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद वह कुछ देर तक पड़ा रहा। उसके बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दी।घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसे एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। उसके बाद उसे अचेत अवस्था में लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...