रामपुर, फरवरी 11 -- स्वार। स्वार-केलाखेड़ा मार्ग पर मीरापुर मीरगंज गांव के नजदीक साइकिल सवार के अचानक सामने आ जाने से बाइक सवार दंपति समेत छह लोग घायल हो गए। हादसे के बाद बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। तहसील सदर के काशीपुर आंगा निवासी रियासत अली अपनी पत्नी सिम्मी और बच्चों तीन वर्षीय अनाबिया, फातिमा, अब्दुल रहमान व मोहम्मद कैफ को बाइक पर बैठाकर स्वार क्षेत्र के गांव केशोनागली स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। जैसे ही वह केलाखेड़ा मार्ग पर मीरापुर मीरगंज गांव के पास पहुंचे, तभी खेत की ओर से निकलकर आ रहे एक साइकिल सवार से उनकी बाइक टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई, जिससे दंपति सहित सभी बच्चे सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। चिकित्स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.