बांदा, जनवरी 13 -- बांदा। संवाददाता जसपुरा क्षेत्र के ग्राम रामपुर निवासी 25 वर्षीय रमेश कुशवाहा पुत्र जयकरन मंगलवार शाम सात बजे साइकिल से बाजार गया था। जब वह रामपुर तिराहा होते हुए अपने घर जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन ने साइकिल में टक्कर मार दी। रमेश सड़क किनारे गिर पड़ा और हादसे में उसे गंभीर चोटें आईं। घायल दिव्यांग युवक को सीएचसी लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...