चंदौली, जनवरी 10 -- चहनियां(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद । बलुआ थाना क्षेत्र के रमौली में शनिवार को सायकिल सवार बच्चे को बचाने के चक्कर एक चार पहिया वाहन दीवाल में टकरा गयी। जिससे बड़ा हादसा तो टल गया लेकिन गाड़ी में सवार एक ही परिवार के छह लोग घायल हो गये। सभी घायलों का इलाज चहनियां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कराया जा रहा है। धानापुर थाना क्षेत्र के करी गांव के रहने वाले एक ही परिवार के दीपक यादव, रेशमा देवी, 8 वर्षीय युवराज और चार साल की लाडो, बृजेश यादव और गोलू यादव निजी चार पहिया गाड़ी से चंदौली किसी कार्य से जा रहे थे। कार सवार चहनियां वाया धानापुर मुख्य मार्ग पर रमौली के पास पहुंचे थे, तभी एक साइकिल सवार बच्चा सामने आ गया। उसको बचाने के चक्कर मे गाड़ी अनिंयत्रित होकर दीवाल से टकरा गयी। साइकिल सवार बच्चा बाल बाल बच गया। वहीं आसपास के लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.