साहिबगंज, दिसम्बर 15 -- कोटालपोखर। पाकुड़-बरहरवा मुख्य पथ पर स्थित भंगा पुल के पास रविवार देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट आने से साइकिल पर सवार दो लोग बाल बाल बच गए । इस घटना में साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। साईकिल चालक बासुटोला निवासी राकेश बास्की ने बताया कि वह अपने छोटा भाई के साथ गुमानी बाजार से अपने घर लौट रहा था उसी क्रम में गुमानी की ओर से आ रही तेज रफ्तार ट्रक को देखकर साइकिल पर पीछे बैठा उसका भाई साईकिल से कुद गया ।भाई के कुदने से साईकिल असंतुलित हो गया गिर गया । ट्रक साइकिल को रोदते हुये फरार हो गया । इस घटना में दोनो भाई बाल बाल बच गये ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...