गोपालगंज, फरवरी 24 -- गोपालगंज, हमारे संवाददाता। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सिसई गांव के समीप मंगलवार को अज्ञात वाहन के धक्के से साइकिल सवार एक दूध विक्रेता की मौत हो गई। मृतक बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी स्व. राम अवतार राय के पुत्र बच्चन राय थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल सदर अस्पताल भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि मंगलवार की सुबह बच्चन राय साइकिल पर सवार होकर सिसई गांव में दूध देने गए थे। दूध देकर वापस घर लौटने के दौरान रास्ते में तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।उन्हें उठाकर इलाज के लिए बैकुंठपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सू...