मऊ, फरवरी 24 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के चौथी मिल परवेजपुर के समीप सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक चावल लदा पिकअप पलट गया। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। इस घटना में चावल की बोरी सड़क पर बिखर जाने से कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ। घोसी-मधुबन मार्ग पर सोमवार की सुबह एक पिकअप वाहन चावल की बोरी लादकर सिपाह से घोसी की तरफ जा रहा था। पिकअप अभी चौथी मील परवेजपुर पेट्रोल पंप के पास साइकिल सवार दो स्कूली छात्रों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत यह रही की बगल से कोई गुजर नहीं रहा था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद पिकअप में लदी चावल की बोरियां सड़क पर बिखर गई। जिससे घोसी-मधुबन मुख्य मार्ग कुछ समय के लिए जाम हो गया। बाद में स्थानीय लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.