प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 25 -- अमरगढ़/ दयालगंज, हिंसं। पट्टी थाना क्षेत्र के बंधवा बाजार के निकट मंगलवार अपराह्न साइकिल सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार चला रहे ठेकेदार की मौत हो गई। आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के विक्रम पट्टी गांव निवासी 50 वर्षीय अनिल सिंह उर्फ घूरे ठेकेदारी करते थे। मंगलवार अपरान्ह 2:30 बजे कार से अपनी साइट देखने जा रहे थे। बंधवा बाजार के निकट कार के सामने साइकिल सवार आ गया। उसे बचाने में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पोल से टकराकर पलट गई। इससे अनिल घायल हो गए। जानकारी होने पर परिचित पहुंचे और उन्हें निजी वाहन से जौनपुर ले गए। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। परिजन शव लेकर घर लौट आए। ठेकेदार की मौत से घर पर कोहराम मचा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.