सहारनपुर, मार्च 16 -- सरसावा सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बाइक सवार युवक ने अचानक सामने आए एक साइकिल सवार को बचाने की कोशिश की। शुक्रवार शाम लगभग छह बजे थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी प्रियांशु सैनी (21) पुत्र नरेंद्र सैनी अपने दो दोस्त विशाल तथा दीपक के साथ बाइक पर सवार होकर सहारनपुर जा रहा था। जैसे ही वे सौराना के गुरदयाल बाग के पास पहुंचे तो अचानक से एक साइकिल सवार सामने आ गया। जिसकों बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। जिसमें प्रियांशु के सिर में चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दोस्त विशाल तथा दीपक गंभीर घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.