फतेहपुर, जनवरी 5 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना के खेमकरनपुर गांव निवासी महेंद्र सिंह सोमवार शाम साइकिल से रारी मोड गया था। तभी वापस आते समय किशनपुर की तरफ से आ रहा मोरंग लदे ट्रक ने साइकिल में टक्कर मार दिया। जिससे महेंद्र सिंह घायल हो गया। जिसे पुलिस ने सीएचसी अस्पताल भेजा। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...