कौशाम्बी, नवम्बर 25 -- सैनी कोतवाली के केन गांव निवासी नंदा (55) सहालक में बाजा बजाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मंगलवार शाम वह साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह भौतर मोड़ के पास सर्विस लेन से हाईवे पर चढ़े। इसी बीच खागा की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे बाइक सवार इस्लाम निवासी पक्का तालाब खागा ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में नंदा गंभीर रूप से घायल हो गए और साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। इसके साथ ही बाइक पर बैठी इस्लाम की मां खलीला कुरैशी भी सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे अजुहा चौकी इंचार्ज अंशुमान मिश्रा ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सिराथू सीएचसी भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...