मैनपुरी, जुलाई 4 -- कस्बा स्थित बाजार से खरीदारी करके घर वापस जा रहे साइकिल सवार वृद्ध को बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। शुक्रवार को नगला जसी निवासी 50 वर्षीय कलक्टर सिंह पुत्र साधौ सिंह बाजार में खरीदारी करने आए थे। खरीदारी करने के बाद वह साइकिल से घर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह त्रिलोकपुर गांव के निकट पहुंचे तभी कुसमरा की तरफ से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक पांच बच्चों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.